Wednesday, February 12, 2025

अंडर ब्रिज बनाए जाने की मांग पर चक्काजाम,कोरबा-चांपा मार्ग पर किया आवागमन बाधित

Must Read

अंडर ब्रिज बनाए जाने की मांग पर चक्काजाम,कोरबा-चांपा मार्ग पर किया आवागमन बाधित

कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों को कई तरह की समस्याएं हो रही है। सुगम आवागमन के लिए अंडर ब्रिज बनाए जाने की मांग को अनसुना कर दिया गया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। चक्का जाम के कारण लोगों को जाम में फस कर परेशान होना पड़ा।
एनएच मार्ग पताढी के पास ग्रामीणों ने अंडर ब्रिज की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से ग्राम पताढी के पास बन रही एनएच मार्ग पर अंडर ब्रिज की मांग की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा महसूस ना हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किए जाने पर ग्रामीणों ने गुरुवार को चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय बन रही एनएच सडक़ में वाहनों के आने जाने से भारी कीचड़ से लोगों को कठिनाइयों हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालक कीचड़ में फंस कर गिर रहे हैं। स्कूली बच्चों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। कीचड़ की वजह से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चक्काजाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने अंडर ब्रिज की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था, लेकिन अब तक कोई पत्र का जवाब नहीं आया है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके बच्चों के जाने आने के लिए बीच रास्ते में एक अंडर ब्रिज दिया जाए ताकि बच्चों को घूमकर स्कूल ना जाना पड़े। वहीं ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम कर दिया।
बॉक्स
रामपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चक्काजाम 16 को
रामपुर विधानसभा अंतर्गत स्वीकृत हाइवे निर्माण में लापरवाही के कारण प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा नही मिल पा रहा है, वहीं जिला प्रशासन द्वारा निजी भूमि पर बने मकानों को शासकीय भूमि पर निर्मित बताया जा रहा है। बरसात के दिनों में घरों को तोड़ा जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में अन्य समस्याएं व्याप्त है। जिसे लेकर 16 जुलाई को बरपाली में सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा। उक्त बातें रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल छत्तीसगढ़ के गरीबों को नही मिल पा रहा है। सोसायटी मे किसानों को मांग के अनुरूप खाद नही मिल पा रहा है, जबकि किसानों को केंचुवा खाद के नाम पर मिट्टी और रेत का मिश्रण जबरन थमाया जा रहा है। बिजली की आंक मिचौली से क्षेत्रवासी परेशान हैं। उरगा स्थित नाका जाँच नाका तक पक्की सडक़ के आभाव में कीचड़ और धूल के कारण मार्ग पर चलने वाले राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। 9 सूत्रीय मांगो को लेकर बरपाली में मेन सडक़ पर सांकेतिक चक्काजाम किया जायेगा। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया, उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना,करतला अध्यक्ष नटवर शर्मा, कुदमुरा मंडल लक्ष्मी श्रीवास, उरगा मंडल अध्यक्ष कुलसिंह कंवर, बरपाली मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

प्रेक्षक प्रेम लता यादव में पाली, कटघोरा व छुरी में स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

प्रेक्षक प्रेम लता यादव में पाली, कटघोरा व छुरी में स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण कोरबा। छत्तीसगढ़...

More Articles Like This