अच्छी बारिश और फसल के लिए ननकी करा रहे पूजा

Must Read

अच्छी बारिश और फसल के लिए ननकी करा रहे पूजा

कोरबा। पूर्व गृहमंत्री व वर्तमान विधायक ननकी राम कंवर ने प्रदेश की किसानों के लिए अच्छी फसल की कामना कर सुख समृद्धि व वर्षा कराने वरुण देव की 7 दिवसीय यज्ञ फरसवानी के आश्रित ग्राम फूलझर के हसदेव नदी किनारे शिव मंदिर में 1 सितंबर से प्रारंभ किया है। प्रथम दिवस के यज्ञ पूजन कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा विधायक ननकीराम कंवर, 7 दिवसीय यज्ञ के व्यवस्थापक व भाजपा नेता झाम लाल साहू, विश्राम कंवर, लेखराम सोनवानी भाजपा अजा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष, उमेश राठौर, वेदु पटेल, पंडित पुराणिक तिवारी सहित सात ब्राम्हण पंडित, लक्ष्मी तिवारी व कृषकगण उपस्थित थे। वरुण देव की यह महायज्ञ सात दिन तक अनवरत जारी रहेगा क्षेत्र की जनता व कृषक गण सादर आमंत्रित है। तथा विधायक कंवर लोगो को पूजा में शामिल होने के लिए अपील किया है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This