Sunday, February 8, 2026

आबकारी विभाग से नाराज जनपद सदस्य व ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Must Read

आबकारी विभाग से नाराज जनपद सदस्य व ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कोरबा। आबकारी विभाग से नाराज जनपद सदस्य और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित लोगों ने बरबसपुर तुमान के पास चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कटघोरा से पेंण्ड्रा मार्ग में आवागमन बाधित हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आबकारी विभाग की टीम पर कुछ दिनों पूर्व जनपद सदस्य के साथ बदसलूकी व गाली गलौज का आरोप लगाया गया था। जिस पर जनपद सदस्य व ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए आबकारी विभाग की टीम पर कार्यवाही की मांग की थी। कार्यवाही न करने पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। कार्यवाही नहीं होने से नाराज ग्रामीण जनपद सदस्य के नेतृत्व में सडक़ पर उतर आए।

Loading

Latest News

विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित, मनरेगा के कानून को कमजोर कर मोदी सरकार ने देश के करोड़ो मजदूरों के हितों...

कोरबा। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया...

More Articles Like This