एमडी कटियार के कार्यकाल में एक वर्ष का इजाफा, आगामी 30 नवंबर 2023 को समाप्त हो रहा था कार्यकाल

Must Read

एमडी कटियार के कार्यकाल में एक वर्ष का इजाफा, आगामी 30 नवंबर 2023 को समाप्त हो रहा था कार्यकाल

कोरबा। विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा दिया गया। उनका कार्यकाल आगामी 30 नवंबर 2023 को समाप्त हो रहा था। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की वजह से उनका कार्यकाल एक वर्ष या आगामी आदेश के लिए बढ़ाने का आदेश उर्जा विभाग के उपसचिव मनोज कौशल ने जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि एक दिसंबर 2023 से अस्थाई रूप से एक वर्ष अथवा आगामी आदेश पर्यंत तक विद्युत उत्पादन कंपनी में संचालक व प्रबंध निदेशक का पद कटियार संभालेंगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि कटियार अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 31 अगस्त 2024 को कार्यपालक निदेशक एचटीपीएस के पद से सेवानिवृत होने के बाद भी प्रबंध निदेशक पद पर बने रहेंगे।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This