Friday, February 14, 2025

एसईसीएल के 26 अधिकारी किए गए इधर से उधर

Must Read

एसईसीएल के 26 अधिकारी किए गए इधर से उधर

कोरबा। कुसमुंडा में दूसरे कंपनी से स्थानांतरित होकर आए एसटी पाटिल को जीएम आपरेशन कुसमुंडा, अशोक कुमार को गेवरा, राजेश कुमार को जीएम आपरेशन कोरबा एरिया में पदस्थ किया गया है।एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्र में ई- आठ ग्रेड महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ 26 अधिकारियों को इधर से किया गया है। अन्य कंपनी से स्थानांतरण होकर एसईसीएल आए अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ किया है। कुसमुंडा में पदस्थ डीबी सिंह को सोहागपुर भेजा गया है। इसी तरह घनश्याम प्रसाद शर्मा महाप्रबंधक रेस्क्यू मनेंद्रगढ़ को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर, एसपी अहमद जीएम आपरेशन रायगढ़ को जीएम एचआरडी मुख्यालय, अरूण चंद्र हलदार जीएम जमुना कोतमा को मुख्यालय, डीबी सिंह जीएम आपरेशन कुसमुंडा को सोहागपुर, कमलेश प्रसाद जीएम एलएंडआर मुख्यालय को जीएम यूजी मुख्यालय, यूसी शर्मा को रानी अटारी विजय वेस्ट से जीएम आपरेशन हसदेव एरिया, शरद कुमार तिवारी को एलएंडआर विभाग से मुख्यालय, जान सलदाना को जोहिला एरिया से जीएम आपरेशन जोहिला, केसी सुंदरनाथ को सीएमसी मुख्यालय से रायगढ़, ए झा को जीएम भटगांव,जुलुरू एक्कामबर्म को गेवरा, सुजीत कुमार पिस्हरदी को सीएमएस मुख्यालय, सत्यकाम आनंद को रायगढ़, जी राजेंद्र कुमार को जीएम आपरेशन बैकुंठपुर, इरफान आलम खेरानी को दीपका से एलएंडआर विभाग मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

Loading

Latest News

नगरीय निकायों की मतगणना, प्रातः 9 बजे से प्रारंभ

नगरीय निकायों की मतगणना, प्रातः 9 बजे से प्रारंभ कोरबा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी 06...

More Articles Like This