एसईसीएल से 446 कंपनियों को हो रही कोयला आपूर्ति

Must Read

एसईसीएल से 446 कंपनियों को हो रही कोयला आपूर्ति

कोरबा। कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा 446 कंपनियों को कोयला की आपूर्ति की जाती है। 446 में केवल चार कंपनियां ही सरकारी हैं, जिन्हे ईंधन आपूर्ति समझौते के तहत कोयला प्रदान किया जाता है। शेष कंपनियां निजी क्षेत्र की हैं।एसईसीएल द्वारा अलग- अलग उपभोक्ताओं को अलग- अलग दर पर कोयले की आपूर्ति की जाती है। यह दर 725 रुपए प्रति टन से लेकर 13 हजार 697 रुपए प्रति टन तक है।पब्लिक सेक्टर की कंपनी एनटीपीसी को 982.47 रुपए प्रति टन की दर से कोयला बेचा जाता है। जबकि सेल के भिलाई इस्पात संयंत्र को 2,185 रुपए प्रति टन की दर से कोयला आपूर्ति की जाती है। एनटीपीसी- सेल पॉवर कंपनी को 913.86 रुपए प्रति टन की दर तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी को 961.69 रुपए प्रति टन की दर से कोयला दिया जाता है।एसईसीएल द्वारा निजी कंपनी निर्मला रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड को सबसे अधिक 13 हजार 697 रुपए प्रति टन की दर से कोयले की आपूर्ति की जाती है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This