Thursday, February 6, 2025

कटघोरा को जिला बनाने भूख हड़ताल जारी, धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा नेता, दिया समर्थन

Must Read

कटघोरा को जिला बनाने भूख हड़ताल जारी, धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा नेता, दिया समर्थन

कोरबा। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही कटघोरा को जिला बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले भाजयुमो नेता उत्तम सिंह रंधावा भूख हड़ताल पर बैठे हैं। तीसरे दिन उत्तम रंधावा का हौसला बढ़ाने बीजेपी के पूर्व कोरबा जिलाध्यक्ष पवन गर्ग व पूर्व कटघोरा मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर पहुंचे बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने कहा कि आज से पहले भी कटघोरा जिला बनाने की मांग को लेकर यहां के लोगों के मन में आज से दो साल पूर्व अधिवक्ता संघ व पत्रकारों ने आशा और विश्वास जगाया था उसे आगे बढ़ाने का काम उत्तम सिंह रंधावा द्वारा किया जा रहा है। कटघोरा, पाली तानाखार विधानसभा के हज़ारों लोगों की कटघोरा को जिला बनाने की जो सोच है, उसे आगे बढाने का काम उत्तम सिंह रंधावा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं भी उत्तम सिंह रंधावा के समर्थन में आया हूँ। निश्चित तौर पर वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार को कटघोरा को जिले का दर्जा देना ही होगा। संजय शर्मा ने कहा कि कटघोरा सबसे पुरानी तहसील है। उसके बाद की बनी तहसील को जिले का दर्जा दिया गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कटघोरा को जिले का दर्जा देने में क्यों विलम्ब कर रही है यह चिंतनीय विषय है। जबकि कटघोरा विधानसभा व पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस के ही विधायक मौजूद है, लेकिन उसके बावजूद उनकी निष्क्रियता के चलते कटघोरा को जिले का दर्जा अभी तक नही मिल पाया है। जबकि कटघोरा के अधिवक्ता संघ व पत्रकारों ने इसके लिए लम्बा संघर्ष भी किया है। जिले की मांग की मांग को लेकर भाजयुमो नेता उत्तम सिंह रंधावा कटघोरा से रायपुर तक पैदल यात्रा कर मुख्यमंत्री के पास जाकर जिले की मांग को लेकर आवेदन सौंपा था। अब आगामी विधानसभा चुनाव को शेष कुछ ही माह बचे है।

Loading

Latest News

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया सुरक्षित

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया...

More Articles Like This