कुदमुरा रेंज में दो हाथी ने दी दस्तक, लोगों में दहशत

Must Read

कुदमुरा रेंज में दो हाथी ने दी दस्तक, लोगों में दहशत

कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में दो दंतैल हाथियो ने दस्तक दे दिया है। दंतैल हाथियो के दस्तक देने की खबर मिलते ही क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। वहीं वन विभाग भी अलर्ट मोड़ में आ गया है। दंतैल हाथियो को सुबह रेंज के कलमी टिकरा जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। दो दंतैल हाथियो के क्षेत्र में धमकने तथा उत्पात मचाकर धान के थरहे का नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और हाथियो की निगरानी करने के साथ ही मुनादी शुरू कर दी है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि वे हाथियो से दूर रहे तथा उनकी उपस्थिति वाले जंगल की ओर न जाए। ज्ञात रहें यहां के चचिया जंगल में काफी दिनों तक विचरण करने के बाद हाथियो का दल धरमजयगढ़ क्षेत्र का रूख किया था। हाथियो के अन्यत्र जाने से क्षेत्र वासियों एवं वन अमले ने राहत की सांस ली थी, लेकिन एक बार फिर हाथियो के आने से उनकी परेशानी व चिंता बढ़ गई है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This