Wednesday, February 12, 2025

कुसमुंडा खदान क्षेत्र में त्रिपुरा रायफल्स की तैनाती के बाद भी चोरों की बढ़ी सक्रियता

Must Read

कुसमुंडा खदान क्षेत्र में त्रिपुरा रायफल्स की तैनाती के बाद भी चोरों की बढ़ी सक्रियता
बीएमएस महामंत्री ने कृत्य पर अंकुश लगाने जीएम को लिखा पत्र

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा लगातार घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बढ़ती कोयला, डीजल चोरी व कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट पर अंकुश लगाने अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी ने जीएम कुसमुंडा को पत्र लिखा है। लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कुसमुंडा क्षेत्र के खदान में सुरक्षा बढ़ाने एवं भारी मात्रा में हो रही बेतहाशा कोयला, डीजल चोरी पर रोक व अंकुश लगाने हेतु त्रिपुरा राइफल्स को एसईसीएल कंपनी द्वारा जिम्मेदारी दी गई है। मगर वर्तमान में यह देखा जा रहा है कि खदान के अंदर त्रिपुरा राइफल्स के जवान सभी जगहों पर तैनात होने के बावजूद भी अज्ञात चोरों द्वारा उनकी आंखों के सामने बड़ी-बड़ी चलती हुई डंपरों व गाड़ियों को रुकवाकर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए प्रतिदिन लाखों का डीजल चोरी करते हैं। वहीं पर त्रिपुरा राइफल्स के जवान मूकदर्शक बने उन्हें देखते रहते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात चोरों और त्रिपुरा राइफल्स के जवानों की मिलीभगत से यह चोरी हो रही है। इस बात की जानकारी कर्मचारियों द्वारा प्रबंधन को दिए जाने पर त्रिपुरा राइफल्स के जवानों द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट जैसी घटनाओं को भी अंजाम देते आ रहे हैं। नजदीकी थाना में उक्त कर्मचारी के नाम एफआईआर दर्ज कर फंसाने का प्रयास करते हैं। त्रिपुरा राइफल्स को खदान में प्रतिदिन बढ़ती डीजल, कोयला चोरी की घटनाओं को रोक लगाने हेतु जब से जिम्मेदारी मिली है, तब से कुसमुंडा क्षेत्र में डीजल और कोयला चोरी कम होने के बजाय उसमें इजाफा हुआ है। हाल फिलहाल में यह भी ज्ञात हुआ है कि अज्ञात चोरों द्वारा वर्कशॉप में खड़ी बड़ी-बड़ी डंपरों व गाड़ियों को बाहर निकालकर उनके टैंकों से भारी मात्रा में डीजल की चोरी की जा रही है। उसमें भी त्रिपुरा राइफल्स के जवान रोकऔर अंकुश लगाने में असफल है। इसके बावजूद कुसमुंडा प्रबंधन त्रिपुरा राइफल्स के जवानों को प्रतिमाह पूरा तनख्वाह भुगतान एवं सभी सुख सुविधाएं दे रही है। नियमानुसार त्रिपुरा राइफल्स जवानों के ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद भी भारी मात्रा में कोयला और डीजल की चोरी हो रही है, जिससे कंपनी को प्रतिदिन लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है, तो ऐसे में चोरी हुई डीजल एवं कोयला की कीमत भरपाई हेतु त्रिपुरा राइफल्स के जवानों के वेतन से रिकवरी किया जाना चाहिए। संगठन ने मांग की है कि कुसमुंडा क्षेत्र में हो रही भारी मात्रा में कोयला, डीजल चोरी, कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट पर उचित कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द रोक और अंकुश लगाया जाए। यदि एक निश्चित समय अवधि के अंदर उपरोक्त विषय को प्रबंधन द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही नहीं करती है तो संगठन कंपनी, देश एवं कर्मचारी हित में गेट मीटिंग, धरना प्रदर्शन, हड़ताल, क्रमिक भूख हड़ताल जैसे आंदोलनात्मक कार्यवाही करने को बाध्य होगी।

Loading

Latest News

प्रेक्षक प्रेम लता यादव में पाली, कटघोरा व छुरी में स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

प्रेक्षक प्रेम लता यादव में पाली, कटघोरा व छुरी में स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण कोरबा। छत्तीसगढ़...

More Articles Like This