कोयला कारोबारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका, पुलिस जाँच में जुटी

Must Read

कोयला कारोबारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका, पुलिस जाँच में जुटी

कोरबा। कोरबा जिले अंतर्गत रजगामार चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कोयला कारोबारी अनिल यादव की मृत्यु को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना प्रेमनगर इलाके की बताई जा रही है जहां अनिल यादव के साथ कथित रूप से मारपीट हुई थी। मृतक अनिल यादव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी थे और कोयला व्यापार से जुड़े थे। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले अनिल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी जिससे उनकी जान चली गई। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। वही घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। वही इस घटना के बाद प्रेमनगर इलाके में दहशत का माहौल है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This