Friday, February 14, 2025

गेवरा की होनहार बेटी यामिनी को राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

Must Read

गेवरा की होनहार बेटी यामिनी को राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

कोरबा। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को हिस्सा लेने तथा विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू बिलासपुर पहुंची थी। उन्होंने विश्वविद्यालय अलग-अलग विषयों सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधि पत्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें सफलता का मूल मंत्र बताते हुए भारत के चंद्रयान मिशन का उदाहरण दिया। इसी तारतम्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिर्फ 22 लोगों को अपने हाथों से स्वर्ण पदक एवं उपाधि देकर सम्मानित किया, जिसमें गेवरा की होनहार छात्रा यामिनी सिंह राजपूत को चौथे क्रम में बुलाकर अर्थशास्त्र विषय में पूरे विश्वविद्यालय मे सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक एवं स्वर्गीय श्रीमती सुलोचना देवी लखन लाल त्रिवेदी स्मृति स्वर्ण पदक के साथ दो स्वर्ण पदक एवं दो उपाधि पत्र देकर सम्मानित किया। यामिनी सिंह राजपूत एसईसीएल दीपका ई एंड एम क्वारी दीपका में ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत संतोष सिंह राजपूत की पुत्री हैं। जिन्होंने सन् 2017 में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स की पढ़ाई करते हुए अपने इकोनामिक डिपार्मेंट में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सफलता अर्जित की है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। इनके इस सफलता से पूरा कोयलांचल क्षेत्र एवं छत्तीसगढ़ गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Loading

Latest News

नगरीय निकायों की मतगणना, प्रातः 9 बजे से प्रारंभ

नगरीय निकायों की मतगणना, प्रातः 9 बजे से प्रारंभ कोरबा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी 06...

More Articles Like This