Sunday, February 8, 2026

गैरेज में घुसा कोबरा, दहशत में रहे कर्मी

Must Read

गैरेज में घुसा कोबरा, दहशत में रहे कर्मी

कोरबा। जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत में ग्राम धवईपुर नवापाता में एक ऑटो गैरज में लगभग 5 फिट का कोबरा सांप घुस गया। दुकान संचालक व कर्मचारी सांप के घुसने से भयभीत हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल ग्राम डुडगा निवासी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के स्नेक केचर केशव जायसवाल को सूचित किया। मौके स्थल पर पहुंचे केशव जायसवाल ने भीड़ को दूर किया और रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया, ऑटो गैरेज में जगह कम होने की वज़ह से सावधानी में चूक न हो उसके लिए बड़ी सूझबूझ से गुस्सैल कोबरा को बाहर निकाला और डिब्बे में बंद किया। तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लेते हुए स्नेककेचर केशव जायसवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

Loading

Latest News

विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित, मनरेगा के कानून को कमजोर कर मोदी सरकार ने देश के करोड़ो मजदूरों के हितों...

कोरबा। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया...

More Articles Like This