छत्तीसगढ़ी फिल्म सरई में कोरबा के बिजली मैकेनिक की दमदार भूमिका

Must Read

छत्तीसगढ़ी फिल्म सरई में कोरबा के बिजली मैकेनिक की दमदार भूमिका

कोरबा। आनंद दास मानिकपुरी की पहली फिल्म सरई हंसी, गुदगुदी और कॉमेडी के साथ सस्पेंस से भरपूर पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म है। निर्माता आनंद मानिकपुरी की फिल्म सरई 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ के बहुत से सिनेमाघरों में पेश की गई। इसमें कोरबा के बिजली मैकेनिक गौतम दास दिवान ने भी बिजनेस मैन की बेहतरीन भूमिका निभाई और अपने अंदर के कलाकार को बाहर निकाला।इसके अलावा कोरबा के अन्य कलाकारों ने भी फिल्म में अपनी भूमिका निभाई है। ऐसे ही कलाकारों को एक मंच पर लाकर आनंद ने फिल्म बनाने का रिस्क तो लिया था, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा भी था कि जीतने लोग फिल्म में काम कर रहे हैं वो अपनी भूमिका अच्छे से निभाएंगे। बता दें कि फिल्म सरई छतीसगढ़ में 7 जुलाई को कोरबा के चित्रा, निहारिका और पॉम मॉल सहित कई शहरों के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ ले लिए क्योंकि फिल्म में हर आदमी से जुड़ी असल कहानी को फिल्माया गया है। फिल्म की कॉमेडी का भी दर्शक काफी लुफ्त उठा रहे हैं।सरई फिल्म की कहानी शिक्षाप्रद है जो ठेठ छत्तीसगढ़ी रीति रिवाज और संस्कृति की एक अनूठी झलक लोगों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ जाता है। इसकी कहानी तो गजब के हैं ही, उसके गाने भी सुमधुर और मनमोहक हैं।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This