Saturday, December 6, 2025

जमीन पर रेंगती मौत का शिकार हुई किशोरी

Must Read

जमीन पर रेंगती मौत का शिकार हुई किशोरी

कोरबा। जेंजरा में निवासरत 17 वर्षीय किशोरी की घोड़ा करैत सर्प के डंसने से मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने वार्ड ब्वाय की सूचना पर मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्यवाही के उपरांत उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार कटघोरा थाने की जटगा पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कांसामार निवासी कुमारी रजनी पिता मनोहर सिंह के साथ वर्तमान समय में रिश्तेदारी ग्राम जेंजरा थाना कटघोरा में रह रही थी। कल रात खाट पर सोते वक्त उसे जहरीले घोड़ा करैत सर्प ने डंस लिया। जिसे प्रारंभिक उपचार के लिए कटघोरा सीएचसी ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कोरबा जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां आधा घंटा उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिए जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।

Loading

Latest News

जुआ फड़ में पुलिस की तप्तीस, वाहन छोड़ भाग छुपे जुआरी

ब्रेकिंग न्यूज़: जंगल भाठा में हाई-प्रोफाइल जुवाड़ियों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, जुआरी बाइक छोड़कर फरार... बांकीमोंगरा पुलिस ने...

More Articles Like This