Sunday, February 8, 2026

जलाशय के लिए दी जमीन,15 साल बाद भी मुआवजा का इंतजार

Must Read

जलाशय के लिए दी जमीन,15 साल बाद भी मुआवजा का इंतजार

कोरबा। विकासखंड पाली के मसाहती ग्राम मसुरिहा पंचायत मुरली में जल संसाधन विभाग द्वारा 25 कृषकों की उपजाऊ भूमि को अधिग्रहित किया गया है। जिस पर मसुरिहा जलाशय का निर्माण किया गया है। जलाशय निर्माण को 15 वर्ष हो चुका है। 15 वर्ष बाद भी किसी कृषक को मुआवजा प्रदान नहीं किया गया है। जिसे लेकर भाजपा कोरबा क्षेत्र जिला उपाध्यक्ष (पि.व.) उत्तम पटेल के नेतृत्व में प्रभावित किसानों ने कलेक्टर से मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। भाजपा नेता श्री पटेल का कहना है कि प्रभावित कृषकों की भूमि को अर्जित किया गया है। इस संबंध में उनके द्वारा अनेकों बार आवेदन निवेदन किया जा चुका है। विगत 1 वर्ष पूर्व कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है, परंतु आज तक प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि प्रदान नहीं किया गया है। ग्राम मसुरिहा विधान सभा क्षेत्र कटघोरा ग्रामीण व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। मसाहती ग्राम होने से उसका नक्शा भी नहीं है। उसके बाद भी राज्य शासन द्वारा आदिवासी कृषकों की भूमि को मसुरिहा जलाशय के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। कृषक अपनी भूमि का उचित मुआवजा पाने लगातार शासन-प्रशासन का चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में प्रभावित कृषकों के द्वारा पूर्व में भी आंदोलन किया जा चुका है। उसके बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा सार्थक पहल नहीं की गई। भाजपा नेता का कहना है कि मसुरिहा के लोग गरीब, आदिवासी, अशिक्षित व भोले-भाले ग्रामीण जन है। यहाँ के किसानों के पास खेती के अलावा आय का अन्य कोई साधन नहीं है। इसी कड़ी में कृषकों की ओर से उनकी समस्याओं को लेकर उत्तम पटेल द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

Loading

Latest News

विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित, मनरेगा के कानून को कमजोर कर मोदी सरकार ने देश के करोड़ो मजदूरों के हितों...

कोरबा। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया...

More Articles Like This