Saturday, December 6, 2025

जल्द ही होगा सलमा हत्याकांड का खुलासा जिम संचालक मधुर साहू और उसके दोस्त की हुई गिरफ्तारी

Must Read

कोरबा : 5 साल पहले लापता हुई न्यूज़ एंकर सलमा सुल्तान के हत्या के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तार होने की खबरl सलमा सुल्तान की गुमशुदगी घर वालों के द्वारा किए गए लिखित शिकायत के आधार पर दर्री सी एस पी आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया के द्वारा मामले की दोबारा जांच की जा रही थी पुलिस ने बीते तीन माह पहले कोहड़िया मार्ग पर फोरलेन के आसपास खुदाई शुरू की थी। लोकल टीवी नेटवर्क की लापता एंकर सलमा सुल्ताना से जुड़े रहस्य को उजागर करने की चुनौती पुलिस के सामने बनी हुई है। पुलिस को शक है कि युवती का शव कोरबा-दर्री फोरलेन के नीचे दबा हो सकता है। मंगलवार 30 मई को कंकाल की तलाश में फोर लेन के ठीक किनारे खुदाई की गई थी। लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला।

जांच के इस क्रम में पुलिस के द्वारा शिकायत की पड़ताल के बाद संदिग्ध लोगों पर शिकंजा कसता जा रहा था जिसके बाद मधुर साहू नामक युवक जो इस मामले में संलिप्त था यूं कहें हत्या के आरोप में सम्मिलित है पुलिस द्वारा किए जा रहे जांच की भनक लगते ही वह पिछले तीन महीना  से फरार हो गया था पुलिस के द्वारा लगातार उसके लोकेशन को ट्रेस कर पता लगाने की कोशिश लगातार की जा रही थी इसी बीच कटघोरा के आसपास होने की सूचना पर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। संभवत इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा जल्द खुलासा करेगी l

Loading

Latest News

जुआ फड़ में पुलिस की तप्तीस, वाहन छोड़ भाग छुपे जुआरी

ब्रेकिंग न्यूज़: जंगल भाठा में हाई-प्रोफाइल जुवाड़ियों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, जुआरी बाइक छोड़कर फरार... बांकीमोंगरा पुलिस ने...

More Articles Like This