Saturday, December 6, 2025

जिंदा कारतूस सह देशी कट्टा संदिग्ध हुए गिरफ्तार

Must Read

कोरबा जिले की क्राइम ब्रांच पुलिस ने देसी कट्टा और करीब 20 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के एक होटल के संचालक ने पुलिस को सूचना दी की एक संदिग्ध व्यक्ति उसके होटल में ठहरा हुआ है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए होटल पहुंचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके नाम से आरक्षित कमरे की तलाशी ली गई तो उसके सामानों से एक देसी कट्टा और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद हुए। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपी तीन दिन पहले संबंधित होटल में आकर ठहरा था। फिर वह रूम से चेक आउट किये बगैर कहीं चला गया। एक दिन बाद वह वापस लौटा। इस बीच होटल संचालक को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी और उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी।

सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल संबंधित व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की ओर से मामले का खुलासा किए जाने की प्रतीक्षा है।

Loading

Latest News

जुआ फड़ में पुलिस की तप्तीस, वाहन छोड़ भाग छुपे जुआरी

ब्रेकिंग न्यूज़: जंगल भाठा में हाई-प्रोफाइल जुवाड़ियों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, जुआरी बाइक छोड़कर फरार... बांकीमोंगरा पुलिस ने...

More Articles Like This