Sunday, February 8, 2026

जिला चेम्बर के पदाधिकारियों ने की बाबा बैजनाथ की पूजा-अर्चना

Must Read

जिला चेम्बर के पदाधिकारियों ने की बाबा बैजनाथ की पूजा-अर्चना

कोरबा। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन व महामंत्री विनोद अग्रवाल सहित कोरबा के अनेक व्यापारी बाबा धाम, देवघर स्थित बाबा बैजनाथ की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। चेम्बर के पदाधिकारियों ने 110 कि.मी. पैदल यात्रा पूरी कर बाबा धाम में पूजा अर्चना करके कोरबा जिले के व्यापारियों की खुशहाली व उन्नति के लिए बाबा बैजनाथ से प्रार्थना की,27 जुलाई को महामंत्री विनोद अग्रवाल ने इस धार्मिक यात्रा से वापसी पर बताया कि बाबा धाम की पूजा अर्चना के पश्चात रास्ते में अन्य धार्मिक स्थलों पर भी पूजा एवं प्रार्थना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस धार्मिक यात्रा से जिला चेम्बर की विभिन्न गतिविधियों में संलग्न होने के लिए एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बाबा बैजनाथ की कृपा से निश्चित रूप से हम व्यापारी वर्ग के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल होंगे।

Loading

Latest News

विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित, मनरेगा के कानून को कमजोर कर मोदी सरकार ने देश के करोड़ो मजदूरों के हितों...

कोरबा। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया...

More Articles Like This