Saturday, February 21, 2026

झांकी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Must Read

झांकी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी में झांकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्रों में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान को बढ़ाना और टीम वर्क व रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को भारतीय संस्कृति, पौराणिक कथाओं और सामाजिक संदेशों को प्रस्तुत करने का मौका मिला। झांकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एसके साहू, मुख्याध्यापिका संगीता रानी दास, मालश्री बल्हाल ने किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने दीपावली से संबंधित झांकियां प्रस्तुत कीं। हर झांकी में पूरी मेहनत और लगन से विषय को सजीव रूप में प्रस्तुत किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This