Sunday, February 8, 2026

ठेका कंपनी के कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

Must Read

ठेका कंपनी के कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

कोरबा। छ:सूत्रीय मांगो को लेकर एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना में नियोजित निजी कंपनी नागार्जुन इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। एचपीसी दर और सही समय पर वेतन का भुगतान करने,मेडिकल सुविधा,ईपीएफ की समस्या दूर करने सहित अन्य मांगो को लेकर गेवरा साईडिंग में सैकड़ों कर्मचारी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे । कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए निजी कंपनी और एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दीपका थाने से भी पुलिस मौके पर पहुंची थी। आक्रोशित कर्मियों को समझाईश देने का प्रयास किया जा रहा था।

Loading

Latest News

विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित, मनरेगा के कानून को कमजोर कर मोदी सरकार ने देश के करोड़ो मजदूरों के हितों...

कोरबा। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया...

More Articles Like This