Sunday, January 18, 2026

दर्री मुख्य मार्ग पर लगा जाम, वाहन फंसे,दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हटाया जाम

Must Read

दर्री मुख्य मार्ग पर लगा जाम, वाहन फंसे,दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हटाया जाम

कोरबा। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे दर्री मुख्य मार्ग में ट्रक के एकाएक खड़े हो जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो गई। ट्रक के मार्ग में खड़े होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। दो घंटे बाद पुलिस ने ट्रैफिक जाम को क्लियर कराया तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। बताया जाता है कि दर्री मुख्य मार्ग का कार्य प्रगति पर है, इस वजह से सिंगल मार्ग से आवाजाही हो रही है। सोमवार सुबह कटघोरा की ओर से कोरबा जा रही ट्रक का डीजल रास्ते में ही खत्म हो गया, जिस वजह से ट्रक बीच मार्ग में खड़ी हो गई। सिंगल मार्ग होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्ग पर करीब दो घंटे जाम रहा। जिसके बाद सूचना पर पहुंची दर्री पुलिस ने ट्रक को निकलवाकर ट्रैफिक बहाल कराया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Loading

Latest News

चाकू की नोंक पर पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट, दो बाइक में पहुंचे थे 4 नकाबपोश

कोरबा। रात्रि की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ चार अज्ञात नकाबपोश लोगों...

More Articles Like This