Saturday, December 6, 2025

नौका डूबने से चरवाहे की मौत

Must Read

नौका डूबने से चरवाहे की मौत

कोरबा। बांगों थाना के मोरगा चौकी क्षेत्रांतर्गत पहाड़ी ग्राम रनई निवासी संतराम मंझवार 60 वर्ष कल मवेशी चराने नदी किनारे जंगल में गया था। वहां से लौटते वक्त उसके कुछ मवेशी हसदेव डूबान नदी पार कर दूसरे किनारे चले गए थे। जिसके कारण कल अपरान्ह उसने गोल्डन आईलैंड के कर्मचारियों से एक छोटी डोंगी (नाव) लेकर हसदेव डूबान उस पार जाने के लिए निकला, लेकिन मुसलाधार बारिश के दौरान अनियंत्रित होने के कारण डोंगी पलट गई और डूब जाने से चरवाहे की मौत हो गई। मृतक के पड़ोसी रामरतन धनुहार की सूचना पर मोरगा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।

Loading

Latest News

जुआ फड़ में पुलिस की तप्तीस, वाहन छोड़ भाग छुपे जुआरी

ब्रेकिंग न्यूज़: जंगल भाठा में हाई-प्रोफाइल जुवाड़ियों के ठिकानों पर पुलिस का छापा, जुआरी बाइक छोड़कर फरार... बांकीमोंगरा पुलिस ने...

More Articles Like This