Friday, February 14, 2025

पुटू खाने वाले हो जाएं सावधान, बिगड़ सकती है सेहत

Must Read

पुटू खाने वाले हो जाएं सावधान, बिगड़ सकती है सेहत

कोरबा। बारिश का मौसम आने के साथ यहां-वहां पुटू की तस्वीरें सामने आ रही है। लोग जीभ का स्वाद बदलने के लिए इसका उपयोग करने को लेकर लालायित हैं। ठीक तरह से पहचान न होने के कारण गलत चीज का इस्तेमाल करने से फूड पॉयजनिंग जैसी घटनाएं हो रही है और लोगों को अस्पताल के चक्कर लगानी पड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि यहां-वहां होने वाले पुटू का उपयोग करने के दौरान लोगों को हड़बड़ी से बचने के साथ समझदारी दिखाना चाहिए। उन्हें समझना होगा कि जंगल में मिलने वाला मशरूम कई कारणों से खतरनाक हो सकता है और यह लोगों के स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर डाल सकता है। डॉक्टरों ने समझाया कि जंगली क्षेत्रों में कई जगह ऐसी होती है जहां पर मशरूम उत्पन्न होता है और वहां नीचे के हिस्से में जहरीले जंतुओं के बिल होते हैं। ऐेसे में उनकी उपस्थिति और गतिविधियों के कारण मौके पर उत्पन्न होने वाली चीज इसके प्रतिकूल असर से प्रभावित होती है। ऐसे में स्वाभाविक है कि जो व्यक्ति इसका इस्तेमाल करेगा वह खतरे की स्थिति में आएगा।

Loading

Latest News

नगरीय निकायों की मतगणना, प्रातः 9 बजे से प्रारंभ

नगरीय निकायों की मतगणना, प्रातः 9 बजे से प्रारंभ कोरबा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी 06...

More Articles Like This