Sunday, January 18, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ, कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई शपथ

Must Read

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ, कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई शपथ

कोरबा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना शपथ ली। राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। वही सभी अधिकारी कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने सहित हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, खनिज अधिकारी प्रमोद नायक, डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे सहित जिला कार्यलय के विभिन्न विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की जयन्ती 20 अगस्त को हर वर्ष सद्भावना दिवस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय प्रमुख द्वारा शपथ दिलाई जाती है। चूंकि इस बार 20 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आज सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई है।

Loading

Latest News

चाकू की नोंक पर पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट, दो बाइक में पहुंचे थे 4 नकाबपोश

कोरबा। रात्रि की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ चार अज्ञात नकाबपोश लोगों...

More Articles Like This