Thursday, February 6, 2025

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के साथ किया छलावा: लखन

Must Read

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के साथ किया छलावा: लखन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पट्टा अधिकार, प्रधानमंत्री आवास एवं स्थानीय विधायक के जन विरोधी नीति को लेकर घंटाघर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। महारैली के साथ कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने प्रदेश के भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कोरबा भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने कहा कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में पट्टा देने का वादा किया गया था। कांग्रेस के विधायक ने झोपड़पट्टी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब मजदूरों को पट्टा देने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसी को पट्टा नहीं मिला। पिछले 15 सालों से कोरबा की गरीब मजदूर के साथ घोर अन्याय शोषण हुआ। स्थानीय विधायक एवं उनके सरकार ने केवल कमीशन खोरी घोटाला भ्रष्टाचार किया। इनके कई अधिकारी जेल में हैं। कोरबा में चारों ओर राखड के धूल गुबार उड़ रहे हैं। सड़कों की दुर्दशा से जनता त्रस्त है। कोरबा की जनता कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति चाहता है। महापौर रहते पूर्व में किए गए कार्य को क्षेत्र की जनता आज भी याद करती है। पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। चोरी डकैती रंगदारी लूट खुलेआम गुंडागर्दी कांग्रेस के संरक्षण में हो रहा है। क्षेत्र की जनता सब समझती है और बदलाव चाहती है। पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने कहा कि भूपेश सरकार 16 लाख आवास को रोक कर गरीबों के साथ शोषण किया। निगम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं। कार्यक्रम को झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित, कोरबा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, गोपाल मोदी, हीतानंद अग्रवाल लक्ष्मण श्रीवास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर केदारनाथ अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी, अजय विश्वकर्मा, परविंदर सिंह, शिव बालक सिंह नरेंद्र देवांगन, दीपक जायसवाल, यासीन खान रितु चौरसिया, मनोज यादव, संजय कुर्मवंशी, पार्षद चंद्रलोक सिंह, गोलू पांडे, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Latest News

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया सुरक्षित

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया...

More Articles Like This