बादल छा रहे पर बरस नहीं रहे
कोरबा। 14 अगस्त के बाद जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचा। दोपहर के बार देर शाम तक लोग तेज गर्मी व उमस महसूस कर रहे हैं। देर शाम तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। धूप खिली तो कभी बादल छाए रहते हैं। लिहाजा लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, सेबुर, गोलपारा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक विस्तारित है। यही वजह है कि बदल तो छा रहे हैं मगर बिना बरसे ही लौट जा रहे हैं। बारिश नहीं होने से जहां किसानों की टेंशन बढ़ी है, वही दूसरी ओर इन दिनों प्रदेश में बिजली की डिमांड लगभग 5600 मेगावाट तक पहुंच रही है।