Sunday, February 16, 2025

बिजली कर्मियों की लंबित मांगे होंगी पूरी,फेडरेशन प्रतिनिधियों ने की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

Must Read

बिजली कर्मियों की लंबित मांगे होंगी पूरी,फेडरेशन प्रतिनिधियों ने की उप मुख्यमंत्री से मुलाकात

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, संविदा लाइन परिचारक कर्मचारियों का नियमितीकरण, 3 फीसदी तकनीकी भत्ता, रिक्त पदों पर भर्ती पदोन्नति व कैशलैस चिकित्सा आदि मांगों पर कंपनी के संचालक मंडल को शीघ्र निर्णय लिए जाने बाबत निर्देश दिया जाएगा। उक्त बातें उप मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री टीएस सिंहदेव ने उनके निवास पर स्वागत के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 01के प्रतिनिधि मंडल से कही। उन्होंने संगठन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा नहीं किया जाएगा। सभी मांगों पर उचित निर्णय के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र दिशा निर्देश दिए जाएंगे। फेडरेशन 01के संरक्षक प्रीतम जैन, प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, महासचिव आरसी चेट्टी के नेतृत्व में 30 से अधिक प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री के निवास पर उनका स्वागत कर कर्मचारियों से संबंधित मांगो का ज्ञापन दिया। महासचिव आरसी चेट्टी ने कंपनी की राष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में अग्रणी होने की बात बताते हुए उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या, कर्मचारियों की कमी की स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि संगठन की मांगों पर सकारात्मक निर्णय के लिया कंपनी के अध्यक्ष व संचालक मंडल को संगठन प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता रखने शीघ्र निर्देश देंगे। महासचिव ने कांग्रेस शासित राजस्थान व हिमाचल प्रदेश में बिजली कंपनी के कर्मियों के लिए किए गए पुरानी पेंशन की बहाली से अवगत कराते हुए सिंहदेव को आग्रह किया कि संगठन के उपरोक्त मांगों पर 15 अगस्त के पूर्व सकारात्मक निर्णय हेतु उनकी निश्चित पहल होगी। संगठन की ओर से कोरबा पूर्व शाखा अध्यक्ष पवन दास ने आभार व्यक्त किया। संगठन प्रतिनिधिमंडल में प्रीतम जैन, सुरेंद्र शुक्ला, आर सी चेट्टी, आर के पटेल, सरोज राठौर, पवन दास, घनश्याम साहू, मनोज वर्मा, बलजीत कंवर, नागेंद्र नायक, सुरेश ठाकुर, नरेश शर्मा, यशवंत ठाकुर, राजेश खरे, सुनील गनौदवाले, सुरजीत बंजारे, डीकेश टंडन, संजू जायसवाल, संजय साहू, सतीश वर्मा, महेंद्र सोनवानी, लवनीत सिन्हा,चरित्र चौकसे, परसराम कृष्णानी, के के पटेल, सुनील बंजारी, चंद्रहास कुर्रे, भूपेंद्र कन्नौजे, बीसी नामदेव सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

कांग्रेस का लाज ‘राज’ ने बचाया, 6 निकायों में अकेले जीते, नगर निगम समेत 5 निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की शानदार जीत

कांग्रेस का लाज ‘राज’ ने बचाया, 6 निकायों में अकेले जीते, नगर निगम समेत 5 निकायों में भाजपा प्रत्याशियों...

More Articles Like This