Wednesday, February 12, 2025

भाजपा की चुनावी तैयारी जोरों पर,बैठकों का दौर जारी

Must Read

भाजपा की चुनावी तैयारी जोरों पर,बैठकों का दौर जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। प्रदेश स्तर पर सत्ता से बनवास काट रही भाजपा की सक्रियता शुरू हो गई है। बूथ से लेकर विधानसभा तक ही बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पाली तानाखार विधानसभा में भी पश्चिम बंगाल के विधायक असीम विश्वास अपना प्रवास रविवार से ही शुरू कर दिया है। प्रवास से पहले प्रथम बैठक कटघोरा स्थित एक निजी होटल में रखी गई जिसमे विधानसभा क्षेत्र कोर कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों सहित विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व मीडिया प्रभारियों की अगल- अगल बैठक ली। साथ ही विभिन्न क्षेत्र के पदाधिकारियों, विचार परिवार के लोगों से भी चर्चाएं हुए, प्रवासी विधायक अभी एक सप्ताह विधानसभा में रहेंगे। मंडल स्तर तक जाकर भाजपा संगठन को और मजबूत करने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का काम करेंगे। साथ ही विधानसभा में भाजपा की पूर्व और वर्तमान स्थिति पर विशेष चर्चा करेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर यह दौरा व बैठक काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक संजय भावनानी,विधानसभा सह प्रभारी अजय जायसवाल,पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम,पूर्व विधायक रामदयाल उइके,पाली मंडल प्रभारी श्याम लाल मरावी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण मरकाम,अनु जाति मोर्चा जिला मंत्री गोवर्धन कंवर,वरिष्ठ नेता प्रकाश जाखड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, रूप विलास गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, कृष्णा यदु, पवन पोया, रवि मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष रामफल यादव, विधानसभा मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा,सह प्रभारी विक्की अग्रवाल,छोटू पटेल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज डिकसेना,बृजेश यादव,दिलीप पटेल सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Latest News

प्रेक्षक प्रेम लता यादव में पाली, कटघोरा व छुरी में स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

प्रेक्षक प्रेम लता यादव में पाली, कटघोरा व छुरी में स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण कोरबा। छत्तीसगढ़...

More Articles Like This