Thursday, March 20, 2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बुलडोजर आया पसंद, सीआरएस ने किया भेंट,अपराधियों जिहादियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Must Read

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बुलडोजर आया पसंद, सीआरएस ने किया भेंट,अपराधियों जिहादियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पाली पहुंचे। यहां छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ (सीआरएस) कोरबा जिला के कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुलडोजर भेंट किया।
इस भेंट पर अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यकर्ता बहुत ऊर्जावान हैं। राष्ट्रवादी विचारों के साथ प्रदेश में विकास और शांति स्थापित हो, इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ चाहती है कि छत्तीसगढ़ में अपराध, अपराधियों और जिहादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने शांति स्थापित है। माफियाओं और अपराधियों पर लगाम कसे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह की सरकार बने, यह छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ की मांग है। साव ने कहा कि सीआरएस की मांग जायज है। छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ा है, हत्या, चाकूबाजी, मारपीट व लूटपाट की घटनाएं आम बात हो गई है। प्रदेश में माफियाओं का राज हो चला है। गरीबों की जमीन छीनी जा रही है। राज्य में कांग्रेस की नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचारियों पर बुलडोजर चलाने की आवश्यकता है।

0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने वादों को न भूलें, यही सीआरएस का प्रयास

पाली में छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रतिनिधि दिनेश पंत ने बताया कि अरुण साव छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और भुनेश्वर साहू की हत्या को अंजाम देने वाले जिहादियों पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साव जी ने बुलडोजर वाली सरकार बनाने का वादा छत्तीसगढ़वासियों से किया है। अपने बयान पर साव अटल रहें, यही प्रयास छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के द्वारा किया जा रहा है।

Loading

Latest News

विधायक फूलसिंह राठिया ने जिला पंचायत छोड़कर समस्त विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति को निरस्त किया

विधायक फूलसिंह राठिया ने जिला पंचायत छोड़कर समस्त विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति को निरस्त किया कोरबा। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया...

More Articles Like This