Thursday, June 19, 2025

भारी वाहन की जद में आया सायकल, बाल-बाल बचा चालक

Must Read

भारी वाहन की जद में आया सायकल, बाल-बाल बचा चालक

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में जाम की भयावाह स्थिति से हर कोई वाकिफ है। आए दिन लगने वाला यह जाम हर किसी के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। कोरबा कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर शिवमन्दिर चौक से ठीक थोड़ी दूर पहले वैशाली नगर से विकास नगर अपनी सायकल से दूध बाटने निकला गोलू यादव मुख्य मार्ग के किनारे सायकल खड़ी कर दूध बांटने गया हुआ था। वापस आने पर देखा की उसकी सायकल ट्रेलर के पहियों के नीचे था। सायकल में लदा दूध बर्तन सडक़ पर बिखरा हुआ पड़ा था। ट्रेलर भी जाम की वजह से आगे नहीं बढ़ पाया वरना उसे वहां से नौ दो ग्यारह होने में समय नही लगता।खैर नुकसान अधिक नही था तो आपस में समझौता हो गया। अगर सायकल के साथ दूध बांटने वाला भी होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Loading

Latest News

अवैध रिश्ते के संतान पैदा करने वाली शिक्षिका की सेवा समाप्ति की अनुशंसा

अवैध रिश्ते के संतान पैदा करने वाली शिक्षिका की सेवा समाप्ति की अनुशंसा कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष...

More Articles Like This