Tuesday, May 13, 2025

महिला डाककर्मी के मकान में हुई चोरी

Must Read

महिला डाककर्मी के मकान में हुई चोरी

कोरबा। भारतीय डाक विभाग में कार्यरत एक महिला के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 स्थित एलआईजी आवास को चोरों ने निशाने पर लिया। चोरों ने अलमारी में रखे नगदी और स्वर्णाभूषण चोरी कर ली है।
सिविल लाइन पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर के एक मकान में गत रात्रि को यह घटना हुई। आसपास के लोगों ने सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया, तब उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद महिला को सूचित किया गया। बताया गया कि महिला के पति रायगढ़ जिले में काम करते हैं और वह इसी क्षेत्र में निवासरत अपनी मां के यहां सोने जाती है। ऐसी स्थिति में कर्मचारी का आवास सूना रहता है। संभवत: पिछले कुछ दिनों से अराजक तत्वों की नजर इस पर बनी हुई थी। लगातार निगरानी करने के साथ चोरों ने अपनी योजना को अंजाम देना सुनिश्चित किया और रात्रि को यहां से आभूषण सहित कई सामान पार कर दिए। ये सभी आलमारी में मौजूद थे। हैरानी की बात यह है कि इस आलमारी की चाबी भी पास में ही रखी हुई थी जो प्रत्यक्ष रूप से नजर आ रही थी। ताला तोडक़र भीतर घुसे चोरों के लिए महंगे सामानों को पार करना काफी आसान हो गया। इस मामले में खबर होने पर आसपास के लोग हरकत में आए। इसके साथ ही महिला भी यहां पहुंच गई थी। बहरहाल पति के रायगढ़ से आने के बाद ही जानकारी साझा करने के बाद महिला द्वारा कही गई है।

Loading

Latest News

मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण की सडक़ हादसे में मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने लिया चपेट में

मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण की सडक़ हादसे में मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने लिया चपेट में कोरबा। मॉर्निंग वॉक...

More Articles Like This