Tuesday, February 10, 2026

मानिकपुर फाटक बंद रहने से लगा लंबा जाम

Must Read

मानिकपुर फाटक बंद रहने से लगा लंबा जाम

 

कोरबा। मानिकपुर रेलवे फाटक के 12 घंटे से ज्यादा समय तक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम लगने के कारण जहां स्कूली बच्चे स्कूल जाने के लिए दूसरे रास्ते से रवाना हुए। वहीं एंबुलेंस व अन्य चार पहिया वाहन भी जाम में घंटों फंसे रहे। फिल्हाल जाम खुलने से लोगों को राहत जरूर मिली है । लेकिन इस तरह की स्थिति मानिकपुर फाटक में हमेशा निर्मित होती है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी असुविधा होती है। ज्ञात हो कि कल से सर्वमंगला नहर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है जिससे सभी गाडिय़ां बुधवारी बाईपास से होकर गुजर रही है। जिस कारण से शहर में ट्रैफिक का दबाव फिल्हाल बढ़ गया है। जिस पर पर प्रशासन एवं पुलिस का ध्यान नहीं गया। भारी वाहनों को शहर से ना गुजार कर बाल्को बाईपास होते हुए शहर के बाहर निकाला जाना चाहिए, जिससे कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। शुक्रवार शाम 4 बजे से मुड़ापार बुधवारी बाईपास रोड 12 घंटे से अधिक समय जाम ग्रस्त रहा। लोगों का कहना है कि जाम ने शहरवासियों को हलाकान कर दिया है। जिसमें प्रशासन को जल्द से जल्द संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This