Sunday, February 8, 2026

मारपीट कर लूटपाट, वाहन में की तोडफ़ोड़, बेहोश होने पर पानी पिला-पिलाकर पीटा

Must Read

मारपीट कर लूटपाट, वाहन में की तोडफ़ोड़, बेहोश होने पर पानी पिला-पिलाकर पीटा

कोरबा। जिले में अपराधिक घटनाओं में इजाफा हो गया है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। जिले में मनिहारी व्यापारी भगवान शाह को बदमाशों ने रास्ते में रोककर पीटा। बताया जा रहा है कि बेहोश होने पर पानी पिला-पिलाकर लात घूसों से पीटा है। मारपीट के बाद 500 रुपए की लूटपाट की। उसकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ भी की है। मामला सिविल थाना क्षेत्र का है।पीडि़त ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाला है। लंबे समय से कोरबा में निवासरत है। मनिहारी का व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। वह सामान्य जरूरत की चीजों को लेकर अपनी गाड़ी से सुबह निकलता है और शाम तक घर लौटता है। भगवान शाह ने बताया कि वह बुधवार को भैसमा की तरफ गया था। लौटने के दौरान गोढ़ी गांव के दहीहनपारा क्षेत्र में बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट की। बेहोश होने पर पानी भी दिया, लेकिन पीटना बंद नहीं किया। पीटने के बाद गाड़ी को जला देने की धमकी भी दी। भगवान शाह ने बताया कि आरोपियों ने चाबी भी छीन ली। आरोपियों ने कार पर पथराव भी किया। पीडि़त ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली, लेकिन तब तक युवक भाग चुके थे। सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading

Latest News

विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित, मनरेगा के कानून को कमजोर कर मोदी सरकार ने देश के करोड़ो मजदूरों के हितों...

कोरबा। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया...

More Articles Like This