Thursday, February 6, 2025

मुख्यमंत्री साव के जन्मोत्सव पर कवि हीरामणी वैष्णव ने कोरबा को किया गौरवान्वित

Must Read

मुख्यमंत्री साव के जन्मोत्सव पर कवि हीरामणी वैष्णव ने कोरबा को किया गौरवान्वित

कोरबा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कोरबा को गौरवान्वित करते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में कार्यरत व युवा हास्य कवि हीरामणी वैष्णव ने देश के नामचीन कवियों के साथ काव्यपाठ कर एक इतिहास रच दिया। स्थानीय जनप्रतिधियों के अनुसार बिलासपुर के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन था, जिसमें 25000 से भी अधिक रसिक श्रोताओं की उपस्थिति रही।गुलाबी ठंड में रात्रि 3 बजे तक चले इस कवि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, अनुज शर्मा विधायक धरसीवां, धरम लाल कौशिक विधायक बेल्हा, अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा, धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर, डॉ. राजीव सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष कोरबा , हितानंद अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम कोरबा सहित प्रदेश के सभी शीर्षस्थ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में ठीक रात 12 बजे जोरों शोरों की आतिशबाजी के साथ स्टेज पर केक काटते हुए सभी कवियों के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जन्मदिन मनाया गया। मुंबई से आए हास्य कवि दिनेश बावरा के संचालन तथा प्रख्यात ओज कवि हरिओम पवार की अध्यक्षता में स्टार कवयित्री अनामिका जैन अम्बर ने मां शारदे के 108 नामों के साथ कवि सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया और उसके बाद पहले ही क्रम पर हीरामणी वैष्णव ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अरुण साव के जन्मदिन विशेष पर ये कविता सुनाकर माहौल बना दिया।

Loading

Latest News

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया सुरक्षित

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया...

More Articles Like This