Wednesday, February 12, 2025

मेडिकल कॉलेज से चुराया गया बच्चा बरामद, पानी पिला पिलाकर रखा था जिंदा, कोरबी क्षेत्र से महिला को लिया गया हिरासत में

Must Read

मेडिकल कॉलेज से चुराया गया बच्चा बरामद, पानी पिला पिलाकर रखा था जिंदा, कोरबी क्षेत्र से महिला को लिया गया हिरासत में

कोरबा। मेडिकल कॉलेज से चोरी कर लिया गया 4 माह का बच्चा कोरबी पुलिस चौकी के समीप एक गांव में बरामद कर लिया गया है। जिस समय बच्चे तक पुलिस टीम पहुंची उस समय तक बच्चे को पानी पिला पिला कर जिंदा रखा गया था। बच्चा चुराने वाली महिला के साथ बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार होना बताया जा रहा है। दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज कोरबा के अस्पताल से 4 वर्षीय बच्चे को गायब कर दिया गया था। बच्चा चुराने वाली महिला का पूरा कृत्य सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था जिसके आधार पर पुलिस अंतत: बच्चा चुराने वाली महिला तक पहुंच ही गई। कुरुडीह निवासी अंजू यादव तबीयत खराब होने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थी। उसके साथ उसका 4 महीने का बेटा भी था। पिछले 2 दिनों से एक अनजान महिला अक्सर अस्पताल में आती थी और अंजू के बच्चे को खिलाया करती थी। उसने बताया था कि उसका भी कोई परिजन अस्पताल में भर्ती है। वो उसी को देखने के लिए रोज अस्पताल आती थी।आरोपी महिला बच्चे की नानी के साथ भी काफी घुल-मिल कर बात करती थी। ऐसे में किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ। गुरुवार को भी उसने बच्चे को खिलाने के बहाने अपनी गोद में उठाया। कुछ देर इधर-उधर घुमाने के बाद मौका देखकर अस्पताल से फरार हो गई। काफी देर तक बच्चा जब उसकी मां अंजू को नजर नहीं आया तो उसने महिला की तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस की गहन जांच पड़ताल में बच्चा मिल गया।

Loading

Latest News

प्रेक्षक प्रेम लता यादव में पाली, कटघोरा व छुरी में स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

प्रेक्षक प्रेम लता यादव में पाली, कटघोरा व छुरी में स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण कोरबा। छत्तीसगढ़...

More Articles Like This