Thursday, February 6, 2025

विधानसभा चुनाव को लेकर भाकपा के 24 ने भरा फार्म

Must Read

विधानसभा चुनाव को लेकर भाकपा के 24 ने भरा फार्म

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच लक्ष्मणबन में बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला परिषद सदस्य कामरेड राम मूर्ति दुबे एवं फूलबाई, लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में 24 सदस्यों ने पार्टी का फॉर्म भरा। राम मूर्ति दुबे ने ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मजदूर किसानों की पार्टी है। इसे पूंजीवादी पार्टी हमेशा दबाती रही है, क्योंकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समानता की बात करती है। रोजी-रोटी और मकान शिक्षा, चिकित्सा एक समान का नारा है। आज मजदूर वर्ग को अपनी पार्टी को पहचान कर जाति धर्म से ऊपर उठकर इससे जुडऩा चाहिए और जनता के बीच में समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। राज्य एवं केंद्र सरकार ने जनता की बुनियादी समस्याओं रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई, प्रदूषण और लगातार बढ़ते अन्याय को रोकने का कोई काम नहीं किया है। जनता अब उनकी नीतियों को समझ गई है। केंद्र सरकार अपनी इन नाकामियों को लेकर तरह-तरह के कदम उठा रही है। अब सरकार ने नई चाल चली है कि जनता के विरोध को रोकने के लिए उसे गलत दिशा देने के लिए उसने जनता के बीच नफरत की, जाति धर्म की नफरत की मुहिम चलानी शुरू कर दी है। इस प्रकार वह जनता के बीच के भाईचारा और साम्प्रदायिक सौहार्द तोडऩे पर आमादा हो गई है। अब वह गुजरात की सांप्रदायिक मुहिम को देश के दूसरे हिस्सों में चलना चाहती है। मणिपुर, नूंह और हरियाणा के दूसरे कई शहरों में सांप्रदायिक उन्माद की घटनाएं बढ़ती जा रही है। श्री दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। जनता को सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताएं। भाईचारे की इस मुहिम को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना होगा। बैठक में वरिष्ठ सदस्य फूलबाई, लक्ष्मीबाई, गुड्डी यादव, चित्रलेखा यादव, तिहारिन यादव, बसंती यादव, मानमती यादव, रामदुलारी यादव, रुक्मणी यादव, किरण यादव, नोनी बाई सिदार, सुशील श्रीवास्तव, देवला, प्रेम बाई सिदार, सुशीला यादव, सुकवारा बाई यादव, मीना यादव, संतोषी यादव, खेल बाई यादव, आसमती यादव, मीना यादव, गीता यादव, कामिनी कश्यप, गायत्री यादव उपस्थित थे।

Loading

Latest News

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया सुरक्षित

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया...

More Articles Like This