Close Menu
Dabang NewsDabang News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में युवा कांग्रेस नेताओं पर गुंडागर्दी के गंभीर आरोप घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का दावा, अनिल खुंटे, शैलेंद्र कुर्रे, हिटलर खुंटे व सुरेश दिवाकर सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत

    13/09/2026

    मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार एक विधि से संघर्षरत बालक भी पुलिस अभिरक्षा में, चारों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई

    12/09/2026

    17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित होंगे देशभर में सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रम

    12/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Dabang NewsDabang News
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    Dabang NewsDabang News
    Home » विधायक फूल सिंह राठिया के हाथों चिर्रा-श्यांग मार्ग का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र के 30 गाँवों में जश्न का माहौल, 50 साल की प्रतीक्षा हुई पूरी, अब बदलेगी रामपुर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर
    छत्तीसगढ़

    विधायक फूल सिंह राठिया के हाथों चिर्रा-श्यांग मार्ग का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र के 30 गाँवों में जश्न का माहौल, 50 साल की प्रतीक्षा हुई पूरी, अब बदलेगी रामपुर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर

    Arvind RathoreBy Arvind Rathore08/10/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विधायक फूल सिंह राठिया के हाथों चिर्रा-श्यांग मार्ग का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र के 30 गाँवों में जश्न का माहौल, 50 साल की प्रतीक्षा हुई पूरी, अब बदलेगी रामपुर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर

    कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया के अथक प्रयासों से जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 186 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक की राशि के 640 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। वही विकास कार्यों की शुरुआत चिर्रा-श्यांग मार्ग के भूमि पूजन के साथ की गई, जिसका विधिवत शुभारंभ विधायक राठिया ने पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर लगभग 30 ग्रामों के लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में जो नहीं हुआ, वह आज हमारे विधायक के कार्यकाल में संभव हुआ है।यह विधानसभा क्षेत्र मुख्य रूप से अनुसूचित जनजाति बहुल है और वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझता रहा है। अब डीएमएफ मद से स्वीकृत परियोजनाओं के तहत सड़क, विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, पीडीएस गोदाम, छात्रावास, आवासीय भवन और सीसी रोड निर्माण जैसे कार्य तेजी से आरंभ किया जाएगा। वही छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र का एक अलग पहचान है। इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांव में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग निवास करते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कोरबा ब्लॉक के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र और करतला ब्लॉक के गाँव सम्मिलित है। दशकों से इस विधानसभा अंतर्गत अनेक गांवों में विकास की दरकार थी। सड़क, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड, उपार्जन केंद्र गोदाम निर्माण, पंचायत भवन सहित कई ऐसी मांगे थीं, जो ग्रामीणों के लिए जरूरी होने के साथ ही उन्हें विकास की राह में जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार भी था। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों से आई मांगों के आधार पर यहाँ न सिर्फ कार्यों की स्वीकृति मिली।आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्यों को पूरा करने की दिशा में भी सतत प्रयास किया गया। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शासन के निर्देश पर जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से 640 कार्यों के लिए 186 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। विगत डेढ़ वर्ष के मध्य रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत होने से जहाँ कई दशकों से बहुप्रतीक्षित चिर्रा-श्यांग की माँग पूरी होगी वही वनांचल के लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क मिल पायेगा। 86 सीसी रोड निर्माण, 134 नए आंगनबाड़ी भवन, 60 नवीन प्राथमिक शाला भवन, 32 नवीन माध्यमिक शाला भवन, 11 हायर सेकंडरी स्कूल हेतु नवीन भवन, 27 स्वास्थ्य केंद्रों में नवीन भवन,आवासीय भवन, अहाता निर्माण, 33 स्कूलों में अहाता निर्माण, 55 पीडीएस सह गोदाम निर्माण, 19 नवीन पंचायत भवन, 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवासीय भवनों का निर्माण, 11 उपार्जन केंद्रों में 150 मैट्रिक टन का गोदाम निर्माण, छात्रावास भवन सहित अतरिक्त कक्ष, शिक्षको के ठहरने के लिए रेसिडेंशियल हॉस्टल, अधीक्षक आवास, धान चबूतरा निर्माण सहित अन्य बड़े कार्य शामिल है। इसके साथ ही झगरहा-कोरकोमा-पसरखेत-चचिया मार्ग, भालूसटका-रिसदी बायपास मार्ग, सीलीभूडू-कुदरीचिंगार मार्ग का मजबूतीकरण, उन्नतिकरण, सुदूरवर्ती ग्राम अमलडीहा से मालीकछार तक सड़क, गिधौरी चारपारा मार्ग में पुलिया निर्माण, ओझायाइन से रामपुर तक पहुँच मार्ग सहित अन्य मार्गों के लिए भी डीएमएफ से राशि स्वीकृत कर अजीत वसंत कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की राह में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। वही डीएमएफ से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विगत डेढ़ वर्ष में 186 करोड़ 90 लाख 24 हजार 643 रूपये की लागत से 634 विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें नौ करोड़ 35 लाख 44 हजार रूपये की लागत से कुदमुरा से श्यांग मार्ग का निर्माण कार्य, दो करोड़ 59 लाख 81 हजार रूपये की लागत से ग्राम अमलडीहा से मालीकछार पहूंच मार्ग निर्माण कार्य, दो करोड़ 86 लाख 58 हजार रूपये की लागत से ग्राम अमलडीहा से मालीकछार सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य, एक करोड़ 51 लाख 75 हजार 200 रूपये की लागत से विकासखण्ड कोरबा में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नाश्ता, एक करोड़ 59 लाख 83 हजार 160 रूपये की लागत से विकासखण्ड करतला में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नाश्ता प्रदाय, एक करोड़ 21 लाख की लागत से महाविद्यालय उमरेली में विभिन्न निर्माण कार्य,, 32 लाख 60 हजार रूपये की लागत से स्वसहायता समूह हेतु प्रशिक्षण केन्द्र भवन निर्माण, सात करोड़ 73 लाख 53 हजार 700 रूपये की लागत से गिधौरी चारपारा मार्ग में पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य, दो करोड़ 37 लाख 14 हजार रूपये की लागत से ओझायाईन से रामपुर पहुॅच मार्ग, आठ करोड़ आठ लाख 55 हजार रूपये की लागत से रामपुर से सिरली पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 29 करोड़ 80 लाख 75 हजार रूपये की लागत से कोरबा के झगरहा कोरकोमा पसरखेत चचिया मार्ग, एक करोड़ 58 लाख 11 हजार रूपये की लागत से मुडापारा दादर से भालूसटका होते हुए रिस्दी बायपास मार्ग निर्माण कार्य, चार करोड़ 38 लाख 83 हजार रूपये की लागत से सीलीभुडु कुदरीचिंगार मार्ग का मजबूतीकरण एवं उन्नतीकरण कार्य, दो करोड़ 61 लाख 93 हजार 376 रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड करतला में संचालित शा.प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नास्ता प्रदाय करने हेतु प्रस्ताव, तीन करोड़ 73 लाख सात हजार 460 रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड कोरबा में संचालित शा.प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पौष्टिक नास्ता प्रदाय करने हेतु प्रस्ताव, 35 लाख 70 हजार रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड करतला में संचालित शा. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नाश्ता एवं मध्यान्ह पकाने हेतु प्रदाय गैस सिलेण्डर के रिफलिंग हेतु प्रस्ताव, 68 लाख 90 हजार रूपये की लागत से जिले के विकासखण्ड कोरबा में संचालित शा. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नाश्ता एवं मध्यान्ह पकाने हेतु प्रदाय गैस सिलेण्डर के रिफलिंग हेतु प्रस्ताव, 96 लाख रूपये की लागत से 08 अधीक्षक आवास गृह निर्माण कार्य, दो करोड़ 19 लाख 67 हजार रूपये की लागत से 11 उपार्जन केन्द्र गोदाम निर्माण कार्य 150 मैट्रिक टन, 15 लाख 29 हजार रूपये की लागत से 04 स्कूल में शौचालय निर्माण कार्य, तीन करोड़ 09 लाख 32 हजार रूपये की लागत से 33 स्कूल में अहाता निर्माण, तीन करोड़ 33 लाख 52 हजार रूपये की लागत से स्कूल शिक्षकों के 08 रेसिडेन्शियल हॉस्टल का निर्माण कार्य, 09 करोड़ 16 लाख 18 हजार रूपये की लागत से 60 नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण, छः करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपये की लागत से 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आवासीय भवन का निर्माण कार्य, सात करोड़ 11 लाख 69 हजार रूपये की लागत से 55 पीडीएस गोदाम सह दुकान निर्माण कार्य, तीन करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से 19 नवीन पंचायत भवन का निर्माण, छः करोड़ 23 लाख 32 हजार की लागत से नवीन माध्यमिक शाला भवन का निर्माण, दस करोड़ दो लाख 27 हजार 670 रूपये की लागत से 14 प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास का भवन निर्माण कार्य, अतिरिक्त कक्ष, एवं शौचालय निर्माण, छः करोड़ 40 लाख की लागत से 11 नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का निर्माण, सात करोड़ 18 लाख 18 हजार की लागत से 27 स्वास्थ्य केन्द्रों में नवीन भवन, आवासीय भवन एवं अहाता निर्माण कार्य, दो करोड़ 08 लाख 44 हजार रूपये की लागत से 14 धान चबूतरा निर्माण, 08 करोड़ 13 लाख 49 हजार रूपये की लागत से 80 सी.सी.रोड निर्माण कार्य, 15 करोड़ 67 लाख 72 हजार की लागत से 134 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य, छः करोड़ 73 लाख 44 हजार रूपये की लागत से 15 आत्मानंद विद्यालयों में नवीन भवन निर्माण एवं अन्य कार्य, 71 लाख 35 हजार रूपये की लागत से 05 शासकीय पशु औषधालय में नवीन भवन निर्माण कार्य, एक करोड़ 37 लाख 40 हजार रूपये की लागत से 16 प्रार्थना शेड का निर्माण कार्य, पांच करोड़ 59 लाख 90 हजार की लागत से 47 अन्य कार्य भी शामिल हैं।

    Loading

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Arvind Rathore

    Editor

    Related Posts

    कोरबा में युवा कांग्रेस नेताओं पर गुंडागर्दी के गंभीर आरोप घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का दावा, अनिल खुंटे, शैलेंद्र कुर्रे, हिटलर खुंटे व सुरेश दिवाकर सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत

    13/09/2026

    मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार एक विधि से संघर्षरत बालक भी पुलिस अभिरक्षा में, चारों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई

    12/09/2026

    17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित होंगे देशभर में सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रम

    12/09/2026

    ओवरब्रिज पर बाइक-कार की आमने-सामने भिड़ंत हादसे में बाइक सवार घायल, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पुलिस जांच में जुटी

    12/09/2026

    प्राचार्यों को हर दिन कम से कम दो पीरियड होगा पढ़ाना अब कक्षा में भी दिखेंगे, अध्यापन कक्षों को कार्यालय बनाने पर रोक

    12/09/2026

    70 लाख टन उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, भूविस्थापितों के लंबित हक बने चुनौती 25 सितंबर को जनसुनवाई, नौकरी-मुआवजा नहीं मिला तो विरोध की चेतावनी

    12/09/2026
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में युवा कांग्रेस नेताओं पर गुंडागर्दी के गंभीर आरोप घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का दावा, अनिल खुंटे, शैलेंद्र कुर्रे, हिटलर खुंटे व सुरेश दिवाकर सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत

    By Arvind Rathore13/09/2026

    कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत पताढ़ी में अडानी पावर प्लांट से प्रभावित ग्रामीणों…

    मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार एक विधि से संघर्षरत बालक भी पुलिस अभिरक्षा में, चारों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई

    12/09/2026

    17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित होंगे देशभर में सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रम

    12/09/2026

    ओवरब्रिज पर बाइक-कार की आमने-सामने भिड़ंत हादसे में बाइक सवार घायल, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पुलिस जांच में जुटी

    12/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Picks

    कोरबा में युवा कांग्रेस नेताओं पर गुंडागर्दी के गंभीर आरोप घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का दावा, अनिल खुंटे, शैलेंद्र कुर्रे, हिटलर खुंटे व सुरेश दिवाकर सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत

    13/09/2026

    मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार एक विधि से संघर्षरत बालक भी पुलिस अभिरक्षा में, चारों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई

    12/09/2026

    17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित होंगे देशभर में सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रम

    12/09/2026

    ओवरब्रिज पर बाइक-कार की आमने-सामने भिड़ंत हादसे में बाइक सवार घायल, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; पुलिस जांच में जुटी

    12/09/2026
    About Us
    About Us

    Editor :
    Arvind Rathore
    Mobile :
    74157 60554
    Email :
    dabangnews.in@gmail.com

    Our Picks

    कोरबा में युवा कांग्रेस नेताओं पर गुंडागर्दी के गंभीर आरोप घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का दावा, अनिल खुंटे, शैलेंद्र कुर्रे, हिटलर खुंटे व सुरेश दिवाकर सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत

    13/09/2026

    मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार एक विधि से संघर्षरत बालक भी पुलिस अभिरक्षा में, चारों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई

    12/09/2026

    17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित होंगे देशभर में सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रम

    12/09/2026
    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 दबंग न्यूज़. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.