Sunday, January 18, 2026

शासकीय विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों को मिला ईनाम

Must Read

शासकीय विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों को मिला ईनाम

कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा शासकीय विद्यालयों के टॉपर विद्यार्थियों को सीएसआर मद से 5-5 हज़ार रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। एसईसीएल द्वारा अपने आस-पास के परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के 12 शासकीय हाई स्कूल एवं 15 शासकीय हायर सेकेंडरी, कुल 27 शासकीय विद्यालयों के 10 वी एवं 12 वी कक्षा के कुल 79 टॉपर विद्यार्थियों (बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में ) को सीएसआर मद से 5-5 हज़ार रू की प्रोत्साहन राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित गया। कार्यक्रम के शुरुआत में डॉ. सुरेश चौधरी, नोडल ऑफिसर (सीएसआर) गेवरा क्षेत्र ने मुख्य अथितियों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया । ततुपरांत गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एसके मोहंती ने टॉपर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5000 रुपए का चेक एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम में गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) एचके साहा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एस परिड़ा, नोडल ऑफिसर (सीएसआर), गेवरा क्षेत्र डॉ. सुरेश चौधरी एवं उपप्रबंधक(कार्मिक/एचआर) सुश्री रमा चक्रवर्ती उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

चाकू की नोंक पर पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट, दो बाइक में पहुंचे थे 4 नकाबपोश

कोरबा। रात्रि की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ चार अज्ञात नकाबपोश लोगों...

More Articles Like This