Wednesday, February 12, 2025

समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल अव्व्ल

Must Read

समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल अव्व्ल

कोरबा। साई निलयम संस्था के द्वारा बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही संस्था को सर्वोच्च सम्मान प्रणवम प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। अर्ध शास्त्रीय नृत्य में दृष्या चतुर्वेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छाऊ पर आधारित नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए आठ समूहों ने भाग लिया।एकल कत्थक नृत्य में आराध्या शर्मा ने तृतीय स्थान, युगल नृत्य में सम्हीता घोष, ह्यूती आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल लोक नृत्य कनिष्ठ वर्ग में स्मृती नायर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आन्या शर्मा ने लोक नृत्य वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों को शाला की नृत्य अध्यापिका केवरा बरेठ ने प्रशिक्षित किया। शाला के चेयरमैन किशोर कुमार साहू, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।

Loading

Latest News

प्रेक्षक प्रेम लता यादव में पाली, कटघोरा व छुरी में स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

प्रेक्षक प्रेम लता यादव में पाली, कटघोरा व छुरी में स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्र का किया निरीक्षण कोरबा। छत्तीसगढ़...

More Articles Like This