Friday, February 14, 2025

सर्पदंश से किशोरी की मौत

Must Read

सर्पदंश से किशोरी की मौत

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के सोहागपुर में गांव में रहने वाली एक किशोरी की सर्पदंश से मौत हो गई। उरगा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतका का नाम आमना बताया जा रहा है। किशोरी आज सुबह-सुबह अपने घर के गलियारे में झाड़ू लगा रही थी। तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। लेकिन इसकी उसकी जान नहीं बच सकी। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी का उपचार शुरु किया पर उसकी जान नहीं बचा सके और अंतत: उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव का पीएम कराया गया फिर लाश परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।

Loading

Latest News

नगरीय निकायों की मतगणना, प्रातः 9 बजे से प्रारंभ

नगरीय निकायों की मतगणना, प्रातः 9 बजे से प्रारंभ कोरबा। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत कोरबा जिले के सभी 06...

More Articles Like This