Sunday, February 16, 2025

12वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में 5 स्वर्ण, 9 रजत सहित 16 पदक जीते

Must Read

12वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में 5 स्वर्ण, 9 रजत सहित 16 पदक जीते

कोरबा। ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया से मान्यता प्राप्त वोविनाम मार्शल आर्ट खेल का आयोजन वोविनाम एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया एवं ऑल असम वोविनाम एसोसिएशन के तत्वावधान में 12वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2023 का आयोजन नेहरू स्टेडियम, गुवाहाटी, असम में 23 से 26 अगस्त तक किया गया। जिसमें 21 राज्यों के 451 खिलाड़ियों ने भाग लिया
छत्तीसगढ़ राज्य की टीम से 30 खिलाड़ी, 2 अधिकारी एवं 3 राष्ट्रीय रेफ़री ने कमलेश देवांगन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वोविनाम एसोसिएशन के मार्गदर्शन में भाग लेते हुए पांच स्वर्ण 9 रजत एवं 16 कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया। कुसमुंडा से 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 2 स्वर्ण 3 रजत एवं 9 काँस्य पदक कुसमुंडा के खिलाड़ियों ने जीता। कुमारी रागिनी एवं नोवेल कुमार साहू ने स्वर्ण पदक, दर्शित वैष्णव, रौनक कुमार रजक, नैनी वैष्णव ने रजत पदक आयुष यादव, संस्कार सिंह, श्रुति साहू, तनिष्का यादव, आदित्य रंजन, नैतिक कुमार शर्मा, तवर्णा पटेल, प्रणव राज सिंह एवं डिंपल वैष्णव ने काँस्य पदक प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ वोविनाम एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश देवांगन ने बताया कि राज्य के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य को चौथे स्थान पर ले आये। साथ ही नोवेल कुमार साहू को बेस्ट फाइटर बालक के अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। नोवेल कुमार साहू का चयन वर्ल्ड वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2023, वियतनाम के लिए किया गया है।

Loading

Latest News

कांग्रेस का लाज ‘राज’ ने बचाया, 6 निकायों में अकेले जीते, नगर निगम समेत 5 निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की शानदार जीत

कांग्रेस का लाज ‘राज’ ने बचाया, 6 निकायों में अकेले जीते, नगर निगम समेत 5 निकायों में भाजपा प्रत्याशियों...

More Articles Like This