Thursday, June 19, 2025

18 मई को राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन, मौसम में उतार-चढ़ाव, होंगे कई बदलाव

Must Read

18 मई को राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन, मौसम में उतार-चढ़ाव, होंगे कई बदलाव

कोरबा। सौर परिवार के कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से देश के सकारात्मक विकास के साथ साख भी बढ़ेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में इसका प्रभाव दिखाई देगा। ग्रहों के परिवर्तन की शुरुआत बुधवार को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ हो चुकी है। सूर्य मेष राशि से वृषभ राशि में पहुंच गया है, वहीं मध्यरात्रि में गुरु का भी परिवर्तन मिथुन राशि में हो गया। इसी प्रकार 18 मई को राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहों का यह परिवर्तन भारत के दृष्टिकोण से लाभकारी रहेगा। गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश से व्यापार, व्यवसाय के साथ भारत की साख बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 18 मई को राहु मीन राशि को छोडक़र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इससे राहु और गुरु का चंडाली दोष का प्रभाव समाप्त होगा। कुंभ, शनि की राशि है और शनि न्याय के देवता है। इसलिए न्याय व्यवस्था मजबूत होगी और विदेश नीति में सुधार होगा। मीन राशि में बना षडय़ंत्री योग समाप्त होगा, साथ ही शनि, शुक्र और राहु के त्रिग्रही योग की युति टूटेगी। हांलाकि वर्तमान समय में ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क का मंगल संकटपूर्ण स्थितियां बना सकता है, जिससे इस राशि के जातकों को 6 जून तक विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
राशियों के परिवर्तन के कारण इस माह लगातार बादल, बारिश की स्थिति भी रहेगी। इसके साथ ही मौसम में अचानक बदलाव भी होते रहेंगे।
बॉक्स
कब-कब ग्रह परिवर्तन
14मई से सूर्य का वृषभ राशि में गोचर
15मई से गुरु मिथुन राशि में गोचर
18मई से राहु का कुंभ राशि में गोचर
18 मई से केतु का कन्या राशि में गोचर

Loading

Latest News

अवैध रिश्ते के संतान पैदा करने वाली शिक्षिका की सेवा समाप्ति की अनुशंसा

अवैध रिश्ते के संतान पैदा करने वाली शिक्षिका की सेवा समाप्ति की अनुशंसा कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष...

More Articles Like This