7 मार्च से शुभ कार्यों पर लग जाएगा ब्रेक, नहीं बजेगी शहनाई, शादियों के इस सीजन में 6 मार्च तक मुहूर्त, 5 को शहर में जमकर होगी शादियां

0
60

7 मार्च से शुभ कार्यों पर लग जाएगा ब्रेक, नहीं बजेगी शहनाई, शादियों के इस सीजन में 6 मार्च तक मुहूर्त, 5 को शहर में जमकर होगी शादियां

कोरबा। मार्च का महीना शुरू होते ही होली की तैयारी शुरू हो गई है। शादियों के इस सीजन में 6 मार्च तक मुहूर्त हैं। 5 मार्च को भी शादी का सीजन होने से शहर में जमकर शादियां होंगी। 7 मार्च को होलाष्टक लगने से इन पर ब्रेक लग जाएगा। इस बार होलाष्टक की शुरुआत 7 मार्च से हो रही है। होलाष्टक का समापन होलिका दहन के दिन पहले यानी 13 मार्च को होगा। इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। होलाष्टक शुरू होते ही शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के समय ग्रह अशुभ माने जाते हैं। इस समय ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं मानी जाता है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 13 मार्च को होलिका दहन होगा। इस बार होली पर भद्रा का भी साया माना जा रहा है। 14 मार्च को होली धुड़ेली मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार होलाष्टक के समय ग्रह अशुभ माने जाते हैं। इस समय ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं मानी जाता है। इस दौरान किए गए कार्य केवल बाधाएं उत्पन्न करते हैं। इस दौरान शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, बच्चे का नामकरण आदि जैसे मांगलिक और शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। होलाष्टक में घर का निर्माण या गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। होलाष्टक के दौरान सोना-चांदी, वाहन आदि खरीदने की मनाही होती है।
बॉक्स
होलिका दहन की तैयारी शुरू
शहर में करीब दो सौ से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन कमेटियों होलिका दहन की तैयारी शुरू कर दी है। कमेटी बैठक का आयोजन कर तैयारी शुरू कर रहे हैं। वहीं बाजार में होली के लिए दुकानों पर पिचकारी और रंग आदि की बिक्री शुरू हो गई है। अभी थोक बाजार में पिचकारी की मांग बढ़ी है। फुटकर दुकानों पर कुछ समय बाद पिचकारी और रंग मिलना आदि शुरू हो जाएंगे।
बॉक्स
मार्च महीने के व्रत और त्योहार
07 मार्च: होलाष्टक आरभ, दुर्गा अष्टमी व्रत
10 मार्च: आमलकी एकादशी
11 मार्च: भौम प्रदोष व्रत
13 मार्च: पूर्णिमा, होलिका दहन, होलाष्टक समाप्त
14 मार्च: होली, पूर्णिमा मीन संक्रांति
17 मार्च: छत्रपति शिवाजी जयंती
18 मार्च: संकष्टी चतुर्थी
19 मार्च: रंग पंचमी
21 मार्च: शीतला सप्तमी
22 मार्च: कालाष्टमी
25 मार्च: पापमोचनी एकादशी
27 मार्च: प्रदोष व्रत
29 मार्च: अमावस्या
30 मार्च: हिंदू नववर्ष आरंभ, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
31 मार्च: गणगौर पूजा, ईद-उल-फितर

Loading