Monday, March 2, 2026

अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता में नम्रता और पर्वतमदेंगी प्रस्तुति

Must Read

अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता में नम्रता और पर्वतमदेंगी प्रस्तुति

कोरबा। शहर की दो होनहार कथक नृत्यांगनाएं नम्रता बरेठ एवं 8 वर्षीय पर्वतम योद्धा आगामी 7 से 10 नवंबर तक अबू धाबी यूएई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गायन वादन नृत्य स्पर्धा में कोरबा तथा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में शामिल होंगी। अखिल भारतीय संस्कृतिक संघ पुणे तथा यूनेस्को के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के प्रतिभावान कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें नृत्यांगनाएं नम्रता बरेठ एवं पर्वतम योद्धा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। दोनों अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं कथक नृत्य गुरु मोरध्वज वैष्णव की शिष्याएं हैं। इसके पहले भी इन दोनों ने अनेकों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This