Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: Arvind Rathore
कोरबा। गुजराती समाज और जलाराम सेवा समिति 21 सितंबर सोमवार को रामदेव पीर उत्सव मनाएंगे। आयोजन डीडीएम रोड स्थित जलाराम मंदिर में होगा। इसी कार्यक्रम में समाज की नवनिर्वाचित कार्य समिति का शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा और स्थापना से होगी। यह आयोजन पराशक्ति ज्योतिष पीठम् निहारिका के पंडित उमाशंकर शास्त्री के आचार्यत्व में होगा। दोपहर 4 बजे से 6:30 बजे तक नागपुर के गायक सुमित शर्मा भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। शाम 6:45 बजे महाआरती होगी। रात 8:30 बजे से 10 बजे तक महाप्रसाद का वितरण होगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि…
कोरबा। आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि गलत है या किसी अन्य शासकीय दस्तावेज से मेल नहीं खाती है तो उसे सुधारना अब पहले की तुलना में अधिक दस्तावेजी प्रक्रिया वाला हो गया है। जन्मतिथि में संशोधन के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी कर दिया गया है। जिले के आधार सेवा केंद्रों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग जन्मतिथि सुधार के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने से कई आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब विभिन्न शासकीय सेवाओं में महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। पुराने हस्तलिखित जन्म प्रमाण पत्र…
कोरबा। सोशल मीडिया पर रील बनाकर खुद को डॉन साबित करने और लोगों के बीच दहशत फैलाने का शौक दो युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचा गया। शहर की पुरानी बस्ती और फोकटपारा में रहने वाले दोनों युवक मोबाइल कैमरे के सामने बदमाशी का प्रदर्शन कर रील बनाते और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुरानी बस्ती निवासी गौतम तंवर (22) मोबाइल पर खुद को डॉन बताते हुए रील बनाता था। इन वीडियो के जरिए क्षेत्र में अपनी दहशत कायम करने की…
कोरबा। लेमरू थाना क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम अरेतरा में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक पेड़ से युवक-युवती के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। दोनों को शुक्रवार देर शाम तक अपने-अपने घर में देखा गया था। रात में वे घर से कब निकले, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने घटना के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह अरेतरा गांव के कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी…
कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल एनिकट में शनिवार को मछली पकडऩे के दौरान एक ग्रामीण गहरे पानी में डूब गया। पति को डूबता देख पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। उसकी आंखों के सामने ही पति गहरे पानी में समा गया। सूचना के बाद नगर सेना की डीडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक तलाश के बावजूद ग्रामीण का कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कुदुरमाल के परसाभवना निवासी धरम धनुहार (40) शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ कुदुरमाल स्थित एनिकट में मछली…
कोरबा। जिले के किन्नर समाज में मालती किन्नर की मौत के बाद गुरुगद्दी के उत्तराधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। एक गुट जहां गुरुगद्दी पर अपना दावा जता रहा है, वहीं स्थानीय किन्नर इसका विरोध कर रहे हैं। विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। शनिवार को रायगढ़ की पूर्व महापौर मधु बाई के साथ किन्नर समाज के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। बताया जा रहा है कि मालती किन्नर ने अपनी मृत्यु से पहले अपने एक चेले को गुरुगद्दी का उत्तराधिकारी घोषित किया था। मालती के चेले रानू…
कोरबा। करतला वन परिक्षेत्र के चिकनीपाली पहाड़ पर पिछले करीब 15 दिनों से डेरा जमाए हाथियों के दल ने बीती रात पहाड़ से नीचे उतरकर लबेद गांव के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई घंटे तक खेतों में विचरण करते हुए पांच ग्रामीणों की धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। फसल नुकसान के बाद हाथियों का दल जंगल के रास्ते चिताखोल पहुंच गया, जहां डेम के आसपास उनकी मौजूदगी बनी हुई है। बताया गया कि एक दर्जन से अधिक हाथी पिछले करीब दो सप्ताह से चिकिनीपाली पहाड़ पर ही टिके हुए थे। हाथियों के पहाड़ पर…
कोरबा। शासकीय पीजी महाविद्यालय ने परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी महिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीजी कॉलेज कोरबा ने शासकीय एमडीपी महाविद्यालय कटघोरा को एकतरफा अंदाज में 47-16 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता में परिक्षेत्र के आठ महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में कोरबा की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और रेडिंग के साथ डिफेंस में भी बेहतर तालमेल बनाते हुए कटघोरा की टीम पर दबाव बनाए रखा। अंतत: 31 अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन बनी।…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी आठ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 30 सितंबर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन की तैयारियों को लेकर प्रदेशभर में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कर्मचारी एवं पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों ने आगामी संभाग स्तरीय धरना-प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में…
कोरबा। गणेश विसर्जन एवं आगामी आयोजनों के मद्देनजर ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कोरबा पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के सीएमपीडीआई कॉलोनी में नियमों के विपरीत डीजे बजाना संचालक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे उपकरणों सहित उन्हें परिवहन करने वाले पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, डीजे संचालकों की पूर्व में बैठक लेकर उन्हें ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन, निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद सीएमपीडीआई कॉलोनी में नियमों के विपरीत डीजे संचालन पाए जाने…
