अगस्त में रहेगी छुट्टियों की भरमार, कामकाज पर पड़ेगा असर
कोरबा। अगस्त के बचे हुए दिनों में कोई सरकारी काम है तो उसे जल्द पूरा करा लें। शेष माह में 8 दिन छुट्टियों के कारण सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं बैंक की बात करें तो वह 6 दिन बंद रहेगा। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस, 10 को शनिवार तो 11 अगस्त को रविवार की छुट्टी रही। इसके बाद 15 अगस्त गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस, 17 अगस्त शनिवार, 18 अगस्त रविवार और 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व रहेगा। फिर 24 अगस्त को शनिवार, 25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व के कारण शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा। बैंकों में 15, 18, 19, 24 (चौथा शनिवार), 25, 26 अगस्त को छुट्टी रहेगी। छुट्टी होने की वजह से शहर के एटीएम में भी कैश की कमी हो सकती है। इसलिए पहले से ही व्यवस्था करना होगा। इसी तरह जिला प्रशासन, विभागों और नगर निगम समेत अन्य शासकीय संस्थानों से जुड़े कार्यों को इन अवकाश के दिनों से पहले ही पूरा करना होगा। इससे पहले अगस्त महीने के शुरुआती 12 दिनों में त्योहारों के कारण काफी छुट्टियां पड़ चुकी हैं।
![]()

