Friday, February 6, 2026

अग्नि सुरक्षा के लिए पुलिस व अग्निशमन के जवानों ने किया मॉक ड्रिल, जागरूकता और जनता की पहल से बुधवारी बाजार में में लगी आग पर पाया गया तत्काल क़ाबू

Must Read

अग्नि सुरक्षा के लिए पुलिस व अग्निशमन के जवानों ने किया मॉक ड्रिल, जागरूकता और जनता की पहल से बुधवारी बाजार में में लगी आग पर पाया गया तत्काल क़ाबू

कोरबा। भीषण गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा आग लगने की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए उनके निर्देश पर विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना चौकी के द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों की बैठक लेकर जागरूकता संबंधित पंपलेट बाँटा जा रहा और अग्निशमन विभाग के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा थाना कोतवाली के अन्तर्गत पाम मॉल, थाना दर्री और थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत दुकान संचालकों और आम नागरिक को बुला कर अग्नि सुरक्षा के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन अग्नि शमन विभाग की टीम के द्वारा किया गया। पुलिस के द्वारा सभी थानों में व्यापारियों, दुकानदारों और अग्निशमन विभाग के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया है, जिसमें पंपलेट बाँट कर जागरूक किया गया है और घटना होने पर रिस्पांस टाइम कम करने के संबंध में चर्चा की गई है। मॉक ड्रिल में आग लगने पर क्या सावधानी बरतनी है, कैसे बचाव करना है और क्या करना है क्या नहीं करना है बताया गया।मॉक ड्रिल में घर, रसोई, दुकान, कार्यालय, पैरावट, गैस सिलेंडर या बाहर कहीं भी आग लगने की स्थिति होने पर काबू पाने के लिये क्या करना है ये बताया गया। ज्ञात हो कि बीती रात में बुधवारी बाज़ार में आग लगी थी जिसे आम जनता, पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी और अग्निशमन विभाग की तत्परता से 20 मिनट के अंदर ही क़ाबू में पा लिया गया जिससे इसका प्रभाव मात्र 3 दुकानों में हुआ। पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियान से कोरबा में सभी संबंधित विभागों के साथ साथ दुकानदार और आम जनता जागरूक हो गई है। दुकानदारों और आम जनता के द्वारा पुलिस और अग्निशमन विभाग को जागरूक करने के लिए साधुवाद ज्ञापित किया गया। कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आग लगने पर कहाँ से निकलना है पूर्व निर्धारित करे, पुरानी बिजली की कटी वायरिंग को बदलवा दें, दुकानों में अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था रखे, एसी के आउटर को गर्म होने तक ना चलाये, एक ही प्लग से एक साथ कई विद्युत उपकरणों का प्रयोग ना करें, ओरवरलोड से बचे।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This