कोरबा। जिले में एक ‘अजीबोगरीबÓ मॉडिफाइड बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। यह बाइक इतनी अनोखी थी कि पुलिस भी इसे देखकर हैरान रह गई। इसका मॉडल या निर्माता कंपनी पहचानना मुश्किल था। बाइक के मालिक ने इसे खुद अपनी कलाकारी से पूरी तरह मॉडिफाई किया था। इसकी बनावट इतनी विचित्र थी कि दूर से यह पहचानना मुश्किल था कि यह कौन सा वाहन है। मालिक ने इस पर ‘उड़ता परिंदाÓ स्लोगन भी लिखवाया था। शहर की सड़कों पर घूम रही इस बाइक पर रामपुर सिविल लाइन थाना पुलिस की नजर पड़ी। यातायात नियमों का उल्लंघन और बिना वैध अनुमति के मॉडिफाई की गई इस बाइक को पुलिस ने तुरंत रोक लिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और इसके मालिक पर 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया। पुलिस ने ने बताया कि उन्हें सड़क पर तेज गति से फर्राटे भर रही इस बाइक की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा और मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।
उन्होंने यह भी बताया कि मॉडिफाइड गाड़ियों, कानफोडू साइलेंसर, तेज हॉर्न और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
![]()




























