Saturday, February 14, 2026

अटल आवास को लेकर हुए विवाद में काउंटर केस, मानिकपुर चौकी में मचा रहा हंगामा

Must Read

अटल आवास को लेकर हुए विवाद में काउंटर केस, मानिकपुर चौकी में मचा रहा हंगामा

कोरबा। अटल आवास आवंटन के बाद हितग्राही से उसे खरीदकर किराए पर देना सेकेंड पार्टी के लिए महंगा पड़ गया। किराएदार से आवास खाली कराने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस चौकी पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आवास मालिक के परिचित एक युवक को किराएदार महिला ने पुलिस चौकी कक्ष से लेकर चौकी परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर, गिरा-गिरा कर मारा। बचने के लिए जब युवक गेट से बाहर भागा तो महिला भी उसके पीछे हो ली और फिर खुद को बचाने के लिए युवक चौकी गेट के भीतर आया तो महिला ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान चौकी में मौजूद सभी पुलिस कर्मी असमंजस में पड़े रहे और महिला अपनी रंगदारी दिखाती रही। उसने चौकी में ही अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया था। पूरे मामले में कार्रवाई और किए कराए पर पानी तब फिर गया जब जमानत पर छूट कर आई किराएदार ने रविवार सुबह उक्त मकान का ताला तोडक़र फिर से कब्जा कर लिया। पूरा मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के शारदा विहार अटल आवास जे जुड़ा है। कोतवाली थाना अंतर्गत दुरपा रोड फुलवारी निवासी लक्ष्मण जायसवाल स्क्रेप खरीदी-बिक्री का काम करता है। शारदा विहार अटल आवास में मकान नम्बर 229 को वर्ष 2021 में जावेद खान निवासी बुधवारी बाजार से इकरारनामा के अनुसार खरीद कर काबिज है। उक्त मकान को मार्च 2021 में कमल सिंह को 2500 रूपये महीना किराया में दिया था जिसका इकरारनामा भी था। कमल सिंह अपने पत्नि मनजीत कौर एवं बच्चों के साथ रह रहा था। लगभग 11 माह तक मासिक किराया को आगे-पीछे करके दिये हैं उसके बाद लगभग 2 वर्ष हो गया,मकान खाली नहीं कर रहे लेकिन हर माह किराये देते आ रहे हैं। मनजीत कौर को लगभग 2 वर्षो से मकान को खाली करने कह रहे किंतु खाली किया जा रहा। 14 जून 2024 के दोहपर 1 बजे के आसपास लक्ष्मण की मां उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, भाभी ऊषा जायसवाल, बहन शारदा महंत के साथ अटल आवास आये और मनजीत कौर को बातचीत कर मकान खाली करने के लिए बोले तब गाली-गलौच कर जान की धमकी देते हुए अपने दो अन्य बहनों एवं मधु निराला मिलकर मारपीट किये। मनजीत कौर अपने पास रखे चाकू से ऊषा को हाथ में चोट पहुंचाई। मारपीट के दौरान लक्ष्मण का सोने का चेन एवं मौसी का सोने का मंगलसुत्र छीना झपटी के दौरान कही गिर गया तथा मनजीत कौर मुझे झूठे केस एवं महिला समिति के माध्यम से फंसाने का धमकी दी है। लक्ष्मण जायसवाल की रिपोर्ट पर मनजीत कौर,उसकी दो बहन व मधु निराला पर धारा 294, 323, 34, 506 का जुर्म दर्ज किया गया है। दूसरी रिपोर्ट में मनजीत कौर के घर रह रही बहन मनप्रीत कौर ने रिपोर्ट लिखाया है कि 14 जून को दोपहर करीब 1 बजे मकान मालिक लक्ष्मण जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ आकर सामान घर से बाहर कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते मारपीट किये जिससे उसे,तबिन्दर सिंह उर्फ वंश व अमृता कौर को चोट लगी है। मनप्रीत की रिपोर्ट पर लक्ष्मण जायसवाल व अन्य पर धारा294, 323, 34, 506 का जुर्म दर्ज किया गया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This