अनुपस्थित 3 शिक्षकों को शो काज नोटिस

Must Read

अनुपस्थित 3 शिक्षकों को शो काज नोटिस

कोरबा। जिले के कटघोरा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ज्ञानज्योति तुलसीनगर में एक आकस्मिक निरीक्षण में तीन शिक्षकों की अनुपस्थिति सामने आई। इनमें प्रधान पाठक अरविंद पाठले, सहायक शिक्षक एल.बी. आहुति भास्कर और सहायक शिक्षक एल.बी. मित्तल सहू शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में केवल 10 छात्र उपस्थित थे। शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण बच्चे सडक़ पर खेलते हुए मिले, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता था।इस मामले में शिक्षकों को 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।यह घटना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This